शाहपुरा सिंधी पंचायत के चुनाव संपन्न: लीलाराम वासवानी अध्यक्ष निर्वाचित

शाहपुरा सिंधी पंचायत के चुनाव संपन्न: लीलाराम वासवानी अध्यक्ष निर्वाचित
X

शाहपुरा (BHN). पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा के चुनाव शनिवार रात संत कंवर राम धर्मशाला में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। समाज के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के बीच हुए इस चुनाव में लीलाराम वासवानी को अध्यक्ष, नरेश लखपतानी को सचिव और अशोक थावानी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही धर्मशाला परिसर में खुशी का माहौल छा गया।

चुनाव प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूज्य झूलेलाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और समाज की एकता व विकास का संकल्प लिया। इस पूरी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में अशोक आसवानी, नीरज राजवानी, विजय ठारवानी, हरिश छबलानी और ओम थावानी की चुनाव टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मतदान के आंकड़ों के अनुसार, कुल 104 समाजजनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए लीलाराम वासवानी को 54 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चेतन चंचलानी को 48 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर नरेश लखपतानी 71 मत हासिल कर विजयी रहे, वहीं मोहनलाल केवलानी को 32 मत मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासवानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास और युवाओं को जोड़ने की प्राथमिकता दोहराई। निर्वतमान अध्यक्ष मोहन लखपतानी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग के लिए आभार जताया।

Next Story