चित्तौड़गढ़ में ओलावृष्टि से फसलों को मिली राहत, अफीम किसानों को मुआवजे का आश्वासन

X
By - मदन लाल वैष्णव |2 Feb 2026 2:05 PM IST
चित्तौड़गढ़। राजस्थान सहित चित्तौड़गढ़ जिले के कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान ओलावृष्टि देखने को मिली है। पिछले दो दिनों से हुई बरसात से चित्तौड़गढ़ जिले में अफीम फसल को जहां नुकसान होने की आशंका है, वहीं अन्य फसलों के लिए यह बरसात फायदेमंद मानी जा रही है।
प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम दक ने कहा कि यह बरसात फसलों के लिए अमृत के समान है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को नुकसान होता है तो गिरदावरी कराकर उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। विशेष रूप से अफीम किसानों को होने वाले नुकसान का संज्ञान लिया जाएगा और उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
Tags
Next Story
