संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा कल से भीलवाड़ा में

X
भीलवाड़ा । चित्तौड़ रोड़ स्थित कमला विहार भीलवाड़ा में राधाकृष्ण मंदिर के पास वाले पार्क में 3 दिवसीय नानी बाई रो मायरों कथा 3 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा वाचिका राधा स्वरूपा बाल व्यास सुश्री दीपा दाधीच भीलवाड़ा के मुखारबिन्द से कथा का वाचन होगा।
कथा आयोजक रामचन्द्र व्यास ने बताया कि कलश यात्रा 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 9.15 बजे पटेल नगर 200 फिट रिंग रोड़ बालाजी से प्रारंभ होकर राधाकृष्ण मंदिर वाले पार्क में पहुंचेगी। जिसके पश्चात् कथा का प्रारंभ किया जायेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगी।
Next Story
