भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला कोषाध्यक्षों की अहम बैठक, संगठन की मजबूती पर मंथन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला कोषाध्यक्षों की अहम बैठक, संगठन की मजबूती पर मंथन
X

जयपुर/भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, जयपुर में मंगलवार, 7 अप्रैल को भाजपा जिला कोषाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और भाजपा की वित्तीय व्यवस्था को पहले से अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ करना रहा। इसके साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने भी अपने विचार रखे और जिला पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चित्तौड़गढ़ से सीए हरीश ईनाणी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला कोषाध्यक्ष सीए हरीश ईनाणी शामिल हुए। बैठक के दौरान ईनाणी ने चित्तौड़गढ़ जिले के संगठनात्मक विषयों और वित्तीय प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला कोषाध्यक्षों को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Tags

Next Story