सीकासा कमेटी के वर्ष 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

सीकासा कमेटी के वर्ष 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
X

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की उदयपुर शाखा की स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीकासा) कमेटी के वर्ष 2026 - 2027 के लिए स्टूडेंट्स कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव सम्पन्न हुए।

सीकासा अध्यक्ष सीए धर्मेन्द्र सिंह कोठारी की अध्यक्षता में निम्न स्टूडेंट्स पदाधिकारी चुने गए। जिसमें मनुश्री कोठारी उपाध्यक्ष, मनीशा डांगी सचिव, राहुल सुथार कोषाध्यक्ष, कोमल वैष्णव सांस्कृतिक कार्यक्रम सचिव व नरपत सिंह चंदाना को खेलकूद कार्यक्रम सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

सीकासा अध्यक्ष कोठारी ने बताया कि उदयपुर शाखा में 4500 से अधिक विद्यार्थी रजिस्टर्ड है, उन्होने बताया उदयपुर शाखा की तरफ से सीए विद्यार्थियों के लिए अकादमिक ज्ञान वृद्धि के लिए नियमित कॉन्फ्रेंस, कोसेर्ज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आदि आयोजित कर सीए विद्यार्थियों के विकास और उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जायेगें।

Tags

Next Story