नदी किनारे 50 फीट ऊंची चट्टान से गिरी पांचवीं कक्षा की छात्रा, हालत नाजुक

नदी किनारे 50 फीट ऊंची चट्टान से गिरी पांचवीं कक्षा की छात्रा, हालत नाजुक
X

बांसवाड़ा । जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गराड़िया गांव में नदी किनारे खेलते समय पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका करीब 50 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और वह लहूलुहान अवस्था में मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालिका आशा, पिता रूपा, स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। रास्ते में वह पहाड़ी क्षेत्र में खेलने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को खाई से बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल बालिका को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

Tags

Next Story